रेखा ने इन बाप-बेटे दोनों के साथ किया काम, इन 7 एक्टर्स की अगली पीढ़ी संग भी फिल्में कर चुकी हैं एक्ट्रेस…

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। अपने जमाने के लगभग हर सुपरस्टार संग रेखा ने स्क्रीन शेयर किया। रेखा ने जिन एक्टर्स के साथ काम किया, उनमें से कुछ की दूसरी पीढ़ी संग भी काम किया। आइए डालते हैं रेखा की उन्हीं फिल्मों पर एक नजर –
रेखा ने दिग्गज अभिनेता राज कपूर के साथ एक फिल्म की है। फिल्म का नाम था धरम करम। राज कपूर के बेटे रिषि कपूर संग रेखा ने 7 फिल्में की। ये फिल्में हैं – शेषनाग, राम तेरे कितने नाम, अमीरी गरीबी, आजाद देश के गुलाम, सदियां, दीदार-ए-यार और खजाना। रेखा ने सुनील दत्त के साथ कई फिल्मो में काम किया। नागिन, ये आग कब बुझेगी अहिंसा इनमें से प्रमुख हैं।सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त के साथ भी रेखा ने फिल्में की हैं। दोनों साथ में पानीपत, परिणिता, विजेता और जमीन आसमान में साथ नजर आए थे।
राजेश खन्ना औऱ डिंपल कपाड़िया के दामाद अक्षय कुमार के साथ भी रेखा ने काम किया। खिलाड़ियों के खिलाड़ी में अक्षय और रेखा की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी। रेखा, राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रेखा ने राकेश रौशन के साथ खून भरी मांग, खूबसूरत, बहुरानी औऱ सौतन की बेटी जैसी करीब दर्जनभर फिल्मों में काम किया था। राकेश रौशन के बेटे रितिक के साथ भी रेखा ने काम किया। रेखा ने रितिक के साथ, कोई मिल गया और कृष में काम किया है।
रणधीर कपूर के साथ रेखा ने सुपर नानी, रामपुर का लक्ष्मण, धरम करम, मदर, राम भरोसे, आज का महात्मा, कच्चा चोर, खलीफा और खजाना जैसी 9 फिल्मों में काम किया। रेखा ने रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर संग जुबैदा फिल्म में काम किया है।



error: Content is protected !!