ज्येष्ठ संपरीक्षक, सहायक संपरीक्षक एवं सहायक परियोजना क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा 2021 तिथि में संशोधन, अब भर्ती परीक्षा 2022 में इस तारीख को होगी… जानिए…

रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित होने वाली ज्येष्ठ संपरीक्षक, सहायक संपरीक्षक एवं सहायक परियोजना क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा 2021 की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। संशोधित तिथि के अनुसार अब यह परीक्षा 2 जनवरी 2022 को दो पालियों में आयोजित होगी।
इन भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाईन आवदेन भरने की तिथि में भी तीन दिनों की वृद्धि की गई है। जिसके अनुसार अभ्यर्थी 23 नवम्बर से 25 नवम्बर तक आवेदन भर सकते है और 26 से 28 नवम्बर तक त्रुटि सुधार किया जा सकता है। संशोधित तिथि के अनुसार 2 जनवरी 2022 को भर्ती परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि यह तीनों परीक्षाएं 12 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित किया जाना था। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा भी 12 दिसंबर को होनी है, इसलिए परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती परीक्षा तिथि को परिवर्तित कर अब 2 जनवरी 2022 कर दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

KhabarCGNews

जांजगीर. भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ विधायक नारायण चन्देल का बड़ा बयान, ‘खरीदे गए करोड़ों के धान को छग की कांग्रेस सरकार सड़ा रही’. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने और क्या कुछ कहा… देखिए पूरी खबर… #Video

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!