शर्मनाक : वहसी बेटे ने किया रिश्तों को तार-तार, चाकू की नोक पर लूट लिया अपनी ही मां की आबरू

गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली से लगे गाजियाबाद से सनसनखेज घटना सामने आई है। दरअसल दिवाली की रात दरिंदे बेटे ने अपनी ही मां की आबरू लूट ली। बताया जा रहा है, जब महिला ने अपने बेटे की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने चाकू की नोक पर इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की ओर से इस घटना की शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में गुरुवार रात को यह शर्मनाक घटना घटी, जिसमें आरोपी युवक शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था और उसने चाकू की नोंक पर अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने महिला की शिकायत के हवाले से कहा कि घरों में काम करने वाली महिला ने अपने बेटे की हरकत का विरोध किया, लेकिन चाकू के दबाव में उसके बेटे ने दुष्कर्म किया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!