इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम… जानिए…

नई दिल्ली. 4 दिसंबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण, 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि, ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण भारत में इका सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा, लेकिन राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। शास्त्रों में सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है
ये 7 काम न करें –
1. सूर्य ग्रहण के समय में भोजन करना वर्जित माना गया है।
2. कोई भी नया काम आरंभ न करें और नाहीं मांगलिक कार्य करने चाहिए।
3. नाखून कांटना, कंघी करना वर्जित माना गया है।
4. ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।
5. चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
6. ग्रहण से पहले पके हुए भोजन में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें।
7. ग्रहण के समय में घर के मंदिर के कपाट बंद कर दें।
ग्रहण के समय ये करना है –
1. ग्रहण के समय में इष्ट देव का पूजन करें। उनके मंत्रों का जप करें।
2. सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना गया है।
3. ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें।
4. ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की सफाई करें।
5. घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!