Akshay Kumar की Prithviraj का ट्रेलर इस तारिक को होगी रिलीज!

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज के रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. यशराज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज का आइकॉनिक किरदार निभाते नजर आएंगे.

 



फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं. कोरोना और लॉकडाउन की वजह से फिल्म को शूटिंग के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. मेकर्स भी इसकी रिलीज को लेकर भी संशय में थे. सूत्रों की मानें, तो अब यशराज बैनर और पूरी टीम मीटिंग के बाद इसकी रिलीज डेट के साथ-साथ ट्रेलर की डेट भी तय कर ली गई हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

सूत्र के अनुसार दिसंबर के महीने में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. वहीं ठीक एक महीने बाद फिल्म रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर 21 दिसंबर को रिलीज होगा. वहीं थिएटर्स में ठीक एक महीने बाद 21 जनवरी को रिलीज होनी है. हालांकि मेकर्स व एक्टर्स की ओर से फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर ऑफिसियल बयान नहीं मिल पाया है. सूत्र की मानें, तो एक लंबे समय से एक लंबे समये से ट्रेलर रिलीज को लेकर बातें हो रही थी.

फिल्म रिलीज होने से पहले कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ चुका है. खासकर फिल्म के टाइटल को लेकर करणी सेना ने आपत्ती जताई है. करणी सेना के अनुसार, फिल्म का टाइटल केवल पृथ्वीराज नहीं बल्कि हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान रखा जाना चाहिए. अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए करणी सेना और कुछ संगठनों ने अक्षय कुमार का पुतला तक जलाकर फूंका था. जबकि मेकर्स की ओर से टाइटल की सफाई में कोई भी ऑफिसियल बयान नहीं जारी किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

फिल्म के टीजर को फैंस और क्रिटिक्स द्वारा खासा पसंद भी किया गया है. अक्षय कुमार को एक आइकॉनिक बायोपिक में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिलहाल अक्षय लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. एक ओर जहां उनकी रामसेतू है, तो वहीं वे ओह माय गॉड के सीक्वल में नजर आएंगे. इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी भी होंगे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!