बड़ी खबर : कांग्रेस विधायक का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर

मुंबई. महाराष्ट्र के कोल्हापुर से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव का बृहस्पतिवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने एक बयान में बताया कि जाधव (59) कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे। बयान में बताया गया कि जाधव पूर्व में दो बार कोविड-19 से संक्रमित हो गए और इसके बाद से उनका स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया।
पार्टी ने जाधव को सफल उद्योगपति और लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल दी। महाराष्ट्र में 288 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 44 विधायक हैं। पिछले साल नांदेड़ जिले के देगलुर क्षेत्र से विधायक रावसाहेब अंतापुरकर का भी कोविड-19 से निधन हो गया था, जिसके बाद हाल के उपचुनाव में उनके बेटे जितेश निर्वाचित हुए।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू ने 10 लाख के लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, लोगों को धूल-मिट्टी और कीचड़ युक्त सड़क से मिलेगी मुक्ति, स्थानीय लोगों ने सीसी रोड निर्माण के लिए जपं उपाध्यक्ष का जताया आभार

error: Content is protected !!