बड़ी खबर : कांग्रेस विधायक का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर

मुंबई. महाराष्ट्र के कोल्हापुर से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव का बृहस्पतिवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने एक बयान में बताया कि जाधव (59) कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे। बयान में बताया गया कि जाधव पूर्व में दो बार कोविड-19 से संक्रमित हो गए और इसके बाद से उनका स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया।
पार्टी ने जाधव को सफल उद्योगपति और लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल दी। महाराष्ट्र में 288 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 44 विधायक हैं। पिछले साल नांदेड़ जिले के देगलुर क्षेत्र से विधायक रावसाहेब अंतापुरकर का भी कोविड-19 से निधन हो गया था, जिसके बाद हाल के उपचुनाव में उनके बेटे जितेश निर्वाचित हुए।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!