BIG NEWS : रौताही मेला में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, 3 युवक घायल, बिलासपुर रेफर, 4 आरोपी हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला गांव में रौताही मेले में 4 युवकों पर 6 बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले से एक युवक की मौत हो गई है, वहीं गम्भीर रूप से 3 घायल युवकों को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया. मामले में पुलिस ने हत्या का का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रकरण के 4 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. एक घायल युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह घटना को बयां कर रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि कोसला गांव के रौताही मेला के मौके पर दो पक्षों में विवाद हो गया और फिर 6 युवकों ने 4 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले के बाद चारों युवकों को बिलासपुर रेफर किया गया, जहां महेश्वर कश्यप की रास्ते में मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है, वहीं फरार 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!