इस बैंक में निकली बंपर भर्ती, स्नातक पास युवा कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरा डिटेल…

नई दिल्ली. बैंक ऑफ बड़ौदा में इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। बैंक सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, ई वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 379 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। बैंक में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवा इसके लिए आवेदन कर सकते है। इस पद के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी भर्ती के अनुसार, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर फिलहाल भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अनुसार, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर 50 रिक्तियां और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए 326 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी।
योग्यता की बात करें तो सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार या सरकारी निकायों या एआईसीटीई द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पूरा करना चाहिए। इसके अलावा, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होनी चाहिए।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!