छत्तीसगढ़ : एक भी एक्टिव मरीज मिलने पर एरिया में बनेगा कंटेनमेंट जोन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन नए मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि अब सरकार भी सख्ती कर रही है। इसी बीच अब स्वास्थ्य विभाग ने लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

 



राज्य के किसी भी हिस्से में एक भी एक्टिव मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन उस इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग का ये आदेश गांव और शहरी दोनों क्षेत्र के लिए लागू होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Fraud Arrest : आधे दाम में छड़ दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई...

आपको बता दें कि प्रदेश में दो दिनों के भीतर नए मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। मंगलवार को जहां 66 मरीज मिले थे, वहीं बुधवार को 106 मरीजों को पुष्टि हुई है। रायगढ़ जिला कोरोना का नया हॉटस्पाट बना हुआ है। यहां कल 40 मरीज मिले थे।

वहीं संक्रमण की स्थिति को देखते हुए न्यू ईयर और धार्मिक-सामाजिक त्योहार पर आंशिक रुप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नए साल और सार्वजनिक कार्यक्रमों में 50% लोगों को उपस्थिति की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident News : सड़क हादसे में युवक की मौत, नाले में मिली युवक की लाश, बाइक मिली, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!