सड़क किनारे मिले 5 लोगों के शव, सभी के चेहरे और गर्दन पर चाकू से वार के निशान

मेक्सिको सिटी. दक्षिणी मेक्सिको में मंगलवार को एक सड़क पर पांच लोगों के क्षत-विक्षत शव मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।



उन्होंने बताया कि ये शव ग्युरेरो राज्य में इगुआला शहर के पास एक सड़क पर पड़े थे। राज्य अभियोजक कार्यालय ने कहा कि शव पुरुषों के थे, जिनके चेहरे और गर्दन पर चाकू से वार के निशान थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

अधिकारियों के अनुसार, इन व्यक्तियों के शव ऐसे क्षेत्र में मिले, जहां मादक पदार्थ गिरोहों के बीच प्राय: हिंसा होती रहती है।

error: Content is protected !!