ट्रांसफर पर एसआई और आरक्षकों को दी गई विदाई, टीआई ने दी शुभकामना

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना में पदस्थ एसआई नवीन पटेल और आरक्षक दिलेश्वर साहू, राजेन्द्र कुर्रे, किशोर उरांव का अन्यत्र थाने में स्थानांतरण होने के बाद विदाई दी गई. इस दौरान सभी पुलिसकर्मी भावुक नजर आए और साथ में मिलकर किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया.सक्ती थाने के टीआई रूपक शर्मा ने एसआई और आरक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि सक्ती थाने के कार्य निष्पादन में सभी का बेहतर सहयोग रहा. उन्होंने ट्रांसफर होने वाले पुलिसकर्मियों से कहा कि जिस तरह सक्ती थाने में सक्रिय रहकर पुलिसिंग के कार्य को किया है, उसी तर्ज पर अभी पोस्टिंग होने वाले थानों में सक्रिय रहकर कार्य करना है.

 



गौरतलब है कि एसआई नवीन पटेल और आरक्षक दिलेश्वर साहू का ट्रांसफर अड़भार चौकी और आरक्षक आरक्षक राजेंद्र कुर्रे एवं किशोर उरांव का ट्रांसफर मालखरौदा थाने में हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!