बॉलीवुड सितारों के इन बॉडीगार्ड की सेलरी है कितनी ? जानिए…

बॉलीवुड सितारे जब भी सैर पर जाते हैं या किसी फिल्म का प्रमोशन करने जाते हैं तो उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उनके बॉडीगार्ड लेते हैं। उस दौरान बॉडीगार्ड भीड़ में हर तरह की परेशानी का सामना कर सितारों की रक्षा करते हैं. कुछ सितारे बॉडीगार्ड को अपने परिवार का पूरा सदस्य मानते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के बॉडीगार्ड्स के बारे में बताएंगे, खासकर उनके जो करोड़ों रुपए सैलरी लेते हैं।

 



इसके अलावा जितेंद्र शिंदे नाम का बॉडीगार्ड बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की सुरक्षा करता है। एक खास रिपोर्ट के मुताबिक, जितेंद्र किसी भी प्रोग्राम या शूटिंग के दौरान हमेशा उनके साथ होते हैं. जितेंद्र की सैलरी की बात करें तो बादशाह उन्हें सालाना 1.2 करोड़ सैलरी देते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

शाहरुख खान- रवि सिंह

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बॉडीगार्ड का नाम रवि सिंह है। आपको बता दें कि रवि से पहले यासीन ने बॉलीवुड के बादशाह को 10 साल तक सुरक्षित रखा था। वहीं यासीन ने अपनी सुरक्षा कंपनी खोली है। शाहरुख का बॉडीगार्ड भी है काफी महंगा, एक्टर उन्हें हर साल 2.5 करोड़ रुपए देते हैं।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का नाम तो आप अच्छी तरह से जानते होंगे। दबंग खान उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। आप में से बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। एक खास रिपोर्ट के मुताबिक शेरा साल में करीब 2 करोड़ रुपये लेते हैं यानी करीब 16 लाख महीने की फीस उन्हें मिलती है. बता दें कि शेरा एक सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा उन्हें बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा है। सलमान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेरा के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

आमिर खान-युवराज घोरपड़े

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बॉडीगार्ड की सुरक्षा युवराज घोरपड़े करते हैं। युवराज किसी भी फिल्म प्रमोशन या शूटिंग के दौरान आमिर के साथ परछाई की तरह दिखते हैं। कहा जाता है कि आमिर अपने बॉडीगार्ड को साल में 2 करोड़ रुपए देते हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!