अगर नहीं हुई 8:10 मिनट में ‘2 किलोमीटर’ की दौड़ पूरी, तो खिलाड़ियों की कटेगी सैलरी…

टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) सख्त कदम उठाने जा रहा है. बोर्ड खिलाड़ियों की फिटनेस के साथ समझौते के मूड में बिल्कुल भी नहीं है. यही कारण है कि अगले साल से फिटनेस का लेवल काफी ऊंचा रहने वाला है. इसके साथ ही टीम चयन का स्तर भी उठाया जाएगा, जिसके लिए बोर्ड ने गाइडलाइन जारी कर दी है



श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ‘यो-यो टेस्ट’ को हटाकर 2 किलोमीटर की दौड़ का टेस्ट शुरू करने का फैसला लिया है. इस दौड़ के लिए खिलाड़ियों को 8:35 मिनट का समय दिया जाना था, लेकिन सलाहकार समिति की गुजारिश के बाद इसे बढ़ाकर 8:55 मिनट कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

अब सिलेक्टर्स चाहते हैं कि खिलाड़ी 8:10 मिनट के अंदर ये दौड़ पूरी करें, जो लोग इस समयसीमा से नीचे 8:35 मिनट में 2 किलोमीटर रेस पूरी करेगा, वो सेलेक्शन के लिए उपलब्ध तो रहेगा, लेकिन उसकी सालाना कॉन्ट्रैक्ट फीस का कुछ हिस्सा कटेगा

सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन प्रमोदया विक्रमसिंघे (Pramodya Wickramasinghe) ने कहा, “कोई खिलाड़ी 2 किलोमीटर की दौड़ 8:35 मिनट में पूरा कर रहा था, तो उसे अब 8:10 मिनट में यह करना होगा. हमारा मकसद खिलाड़ियों को फिटनेस के प्रति सचेत करना है. उन्हें कड़ी मेहनत के लिए मोटिवेट करना है. अब हम इस मामले में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे.”
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए मजबूत बनाना चाहता है. खिलाड़ियों का पहला फिटनेस टेस्ट 7 जनवरी को होगा, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों का हिस्सा लेना अनिवार्य होगा. महीने में कभी भी खिलाड़ियों की टेस्टिंग हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!