IND vs SA : संन्यास की अटकलों पर Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी, तस्वीर के साथ दिया जबाव…

रविंद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीकी दौरे से ड्रॉप कर दिया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि यह ऑलराउंडर संन्यास लेने पर विचार कर रहा है.



India tour of South Africa, 2021-22 : भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं. दोनों टीनों के बीच 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हो चुकी है. रविंद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल सके थे. इसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया.

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम के साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले कहा, “जडेजा निश्चित रूप से हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. वह खेल के तीनों विभागों में अच्छा योगदान देते है, जो विशेष रूप से विदेशी परिस्थितियों में अमूल्य है.”

रविंद्र जडेजा के टेस्ट टीम से ड्रॉप होने के बाद यह अटकलें लगाई जानी लगीं कि जड्डू की चोट गंभीर है और वह चार से 6 महीने आराम कर सकते हैं. कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि रविंद्र जडेजा टेस्ट से संन्यास पर विचार कर रहे हैं.

इस मामले पर खुद इस दिग्गज ऑलराउंडर ने चुप्पी तोड़ दी है. जडेजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “फेक दोस्त अफवाहों में विश्वास करते हैं. असली दोस्त आपके ऊपर विश्वास करते हैं.”

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

इसके बाद रविंद्र जडेजा ने टेस्ट टीम की जर्सी में अपनी तस्वीर डालती, जिसके कैप्शन में लिखा, “लंबा सफर तय करना है.”

रविंद्र जडेजा 57 टेस्ट में 232 शिकार कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 9 बार 5 या उससे अधिक शिकार किए हैं. बात अगर 168 वनडे मैच की करें, तो उन्होंने 188 बार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36/5 रहा. वहीं 55 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में जडेजा 46 विकेट झटक चुके हैं. इस खिलाड़ी ने टेस्ट में 2195, वनडे में 2411 और टी20 इंटरनेशनल में 256 रन बनाए हैं.

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!