केबीसी 13 : नीना गुप्ता की बात सुनकर अमिताभ बच्चन और गजराज राव की बोलती बंद, KBC के इस एपिसोड में हुई खास बातें… पढ़िए…

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। 1000 एपिसोड पूरा कर चुका केबीसी का 13वां सीजन लोगों को खूब पसंद आया। बिग बी का ये शो अब अपने आखिरी दिनों में पहुंच चुका है। ऐसे में शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारो ने शिरकत की। इस शो में बीते दिनों मनीष पॉल टीवी की बहुओं के साथ पहुंचे थे तो वहीं अब शो के शानदार शुक्रवार में मेहमान बनकर पहुंचे हैं. बधाई हो के स्टार नीना गुप्ता और गजराज राव। शो पर पहुंचकर इन दोनों ने काफी पुरानी यादें ताजा की…

 



हूटर बजने पर हैरान हुईं नीना गुप्ता

दरअसल, नीना गुप्ता और गजराज राव जब क्विज गेम खेल रहे थे तो उसी दौरान हूटर बज गया और एपिसोड खत्म हो गया। हूटर की आवाज सुनकर नीना गुप्ता काफी हैरान हो गईं। दरअसल नीना गुप्ता और गजराज राव ने मिलकर 12 सही सवालों के सही जवाब दिए और उन्होंने 12.50 लाख का विनिंग अमाउंट जीता। जैसे ही अमिताभ बच्चन ने उनसे 13वां सवाल पूछा और वो जवाब देने लगे उसके बीच में ही हूटर बज गया और एपिसोड का अंत हो गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

25 लाख कमाने से चूंके नीना गुप्ता गजराज राव

दरअसल, ये दोनों 25 लाख रुपयों के लिए खेलने वाले थे, लेकिन इसी बीच हूटर बजने से नीना गुप्ता काफी कनफ्यूज हो गईं’। नीना गुप्ता ने अमिताभ से पूछा, ‘इसका क्या मतलब है? मेजबान अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए कहा, ‘यही था वो भयंकर भोपू’। गजराज राव ने भी नीना गुप्ता को समझाते हुए कहा, ‘हूटर का मतलब होता है कि शो खत्म हो गया’। जिसका जवाब देते हुए नीना गुप्ता ने कहा, ‘खत्म क्यों? भोपू क्यों बजा? अमिताभ बच्चन से सवाल करते हुए नीना गुप्ता ने कहा, ‘हमने तो कोई गलती नहीं की?

अमिताभ बच्चन पर लगाया इल्जाम

अमिताभ बच्चन ने नीना गुप्ता के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘हमको काहे पूछ रहीं हैं। हमने थोड़ी ना बजाया है’। अमिताभ बच्चन के समझाने के बावजूद नीना गुप्ता को कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने अमिताभ को उन्हें विस्तार से समझाने के लिए कहा। अमिताभ बच्चन ने कहा कि शो खत्म हो चुका है। जिसके जवाब में नीना ने बिग बी को कहा ‘तो आपने इतने और बातों में लगा दिया। अभिनेत्री की इस बात ने बिग बी और गजराज राव की बोलती बंद कर दी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

गजराज राव ने की नीना गुप्ता की खिंचाई

हालांकि थोड़ी देर शांत रहने के बाद नीना गुप्ता ने कहा, ‘चलिए छोड़िए’। गजराज राव ने अमिताभ बच्चन को कहा नीना और भी अधिक पैसे जीत सकती थीं क्योंकि उनके पास एक लाइफ लाइन बची हुई थी। इसलिए गेम खत्म होने का जिम्मेदार ये हूटर है। दोनों ने गेम को बहुत ही अच्छी तरह से खेला, लेकिन अंत में ये दोनों 25 लाख रुपए तक नहीं पहुंच पाए और 12 लाख की राशि दोनों ने मिलकर जीती।

1000 एपिसोड के पूरे होने पर भावुक हुए थे बिग बी

अमिताभ बच्चन काफी सालों से कौन बनेगा करोड़पति की टीम के साथ जुड़े हैं। बिग बी की आवाज से लेकर उनके अंदाज तक को काफी पसंद किया गया है। जब इस क्विज शो ने अपने 1000 एपिसोड पूरे किए थे तो बिग बी काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने अपने फिल्मी सफर और यहां पर किया गया उनके संघर्ष के बारे में बताया था।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!