शीतकालीन सत्र के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- जैसे गेंदबाजी होगी वैसी बल्लेबाजी, हम तैयार है..

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 दिनी शीतकालीन सत्र का आज से आगाज हो गया है। पहले दिन सदन में शहीदों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन ने हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों के साथ मानसून सत्र से इस सत्र के बीच दिवंगत हुए जनप्रतिनिधियों और पूर्व सांसदो-विधायकों को श्रद्धांजलि दी।

 



इसके बाद सत्र की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन के बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि जैसे गेंदबाजी होगी वैसी बल्लेबाजी होगी। सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि विपक्ष के रचनात्मक बातों का हम सम्मान करेंगे। अगर विपक्ष आलोचना की तो, उत्तर भी वैसे ही होगा। शीतकालीन सत्र में विपक्ष के सवाल को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विपक्ष हमेशा हमलावर रहता है। सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वो जवाबों के साथ तैयार रहे। हमारी पूरी तैयारी है। मुस्तैदी के साथ विस में प्रश्न का हम जवाब देंगे।सदन में दी गई श्रद्धांजलि

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

सदन में स्व. देवव्रत सिंह, पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव, रजिन्दर पाल सिंह भाटिया, पूर्व विधायक मूलचंद खंडेलवाल और मनुराम कच्छ, पूर्व सांसद गोदिल प्रसाद अनुरागी को श्रद्धांजलि दी गई।

error: Content is protected !!