Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पोपटलाल की बढ़ी मुश्किल, शादी में आई एक और बाधा… जानिए…

नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आप सभी जानते ही होंगे कि पोपटलाल आजकल खुशी के कारण सातवें आसमान पर हैं, जबसे वह KBC से लौटे हैं, बहुत सारी लड़कियां उनकी बुद्धिमत्ता और हुनर को देखकर इम्प्रेस हो चुकी हैं और उनके घर रिश्तों की बौछार हो रही है. पर कुछ ना कुछ कारणवश उनकी शादी में रुकावट आ ही जाती है. इसी से परेशान होकर पोपटलाल उसका हल ढूंढने का प्रयत्न करने वाले हैं.

 



भिड़े-पोपटलाल के बीच घमाशान

दरअसल, पोपटलाल बाधाओं का समाधान निकालने की कोशिश करते हुए एक वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट की मदद लेने की सोचते हैं. वह जानना चाहते हैं कि वास्तु में कोई दोष की वजह से तो नहीं उनकी शादी में रुकावटे आ रही है. इसलिए वह एक प्रतिष्ठित वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट को गोकुलधाम सोसाइटी में बुलाते हैं. वह व्यक्ति गोकुलधाम सोसाइटी में आकर उनके घर और सोसाइटी का निरीक्षण करने के बाद पोपटलाल को बताता है कि सोसाइटी में ऐसी कुछ चीज़ें हैं जो उनके शादी में बाधाएं ला सकती हैं. जिसमें से एक भिड़े का स्कूटर- सखाराम भी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

पोपटलाल वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट का सुझाव भिड़े को समझाते हुए सखाराम को सोसाइटी से बाहर, कहीं और रखने की विनती करते हैं पर यह बात सुनते ही भिड़े को कष्ट पहुंचता है और दोनों के बिच इस बात को लेकर मतभेद हो जाता है. आप सभी को पता ही होगा सखाराम भिड़े को कितना प्रिय है. वह उसे अपने घर का चौथा सदस्य मानते हैं. सखाराम को कहीं और रखना इस सोच से ही भिड़े को बहुत दुःख पहुंचता है और इस वजह से पोपटलाल और भिड़े के बिच मनमुटाव हो जाता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

कैसे सुलझेगी ये पहेली?
क्या गोकुलधामवासी सुलझा पाएंगे यह पहेली ?, क्या भिड़े पोपटलाल की बात मानकर सखाराम को कहेंगे अलविदा ?, जानने के लिए देखिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे सब टीवी पर. शो के बारे में कुछ समय पहले ये सुनने में आया था कि टपू का रोल प्ले करने वाले एक्टर राज अनादकट ने शो छोड़ दिया है, मगर एक्टर ने ये कन्फर्म कर दिया कि वे शो का हिस्सा होंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!