पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा, नहर में मिली थी महिला की लाश, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार की रेलवे ब्रिज के पास नहर में महिला की लाश मिली थी. इस मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है. खास बात है कि अभी तक मृतका महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पहचान नहीं होने से मर्डर के इस संगीन मामले में पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ रही है. पुलिस के द्वारा मृतका महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

दरअसल, 31 अक्टूबर को नहर में महिला की लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या की बात सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है, लेकिन पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती, मृतका महिला की पहचान करने की है.

चाम्पा एसडीओपी पद्मश्री तंवर का कहना है कि महिला की पहचान करने के लिए कोशिश की जा रही है, ताकि इस मर्डर के मामले को सुलझाया जा सके.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!