सगे भाई हैं साउथ के ये मशहूर स्टार, एक-दूजे से करते हैं बहुत प्यार, विस्तार से पढ़िए…

दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई अभिनेताओं के बीच भाई-भाई का मजबूत रिश्ता है और उससे बहुत कम ही लोग परिचित है. इनमें एक भाई हिट है तो एक फ्लॉप तो वहीं दोनों भाई की हिट जोड़ी भी यहां देखने को मिलती है. आइए आज उन कलाकारों के बारे में जानते हैं, जो आपस में भाई-भाई का मजबूत रिश्ता रखते हैं.

 



चिरंजीवी और पवन कल्याण (Chiranjeevi-Pawan Kalyan)…

चिरंजीवी दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक बड़ा नाम है. उन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया है. साथ ही, वे कई बॉलीवुड फ़िल्मों में भी काम कर चुके है.

चिरंजीवी के छोटे भाई है पवन कल्याण. पवन कल्याण और चिरंजीवी सगे भाई हैं और दोनों भाईयों के बीच बेहद प्यार है. पवन कल्याण भी साउथ के एक हिट स्टार है. दोनों की बॉन्डिंग को तस्वीर के माध्यम से आप साफ़ समझ सकते है.
अल्लू अर्जुन और अल्लू शिरिष (Allu Arjun-Allu Shirish)…
अल्लू अर्जुन आज के समय के एक बड़े साउथ सुपरस्टार हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग भारत के साथ ही भारत के बाहर भी हैं. आपको बता दें कि अल्लू के सगे भाई का नाम अल्लू शिरिष हैं. अल्लू शिरीष भी एक टॉलीवुड के अभिनेता हैं, हालांकि अल्लू शिरीष अपने बड़े भाई अल्लू अर्जुन की तरह ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है.

महेश बाबू और रमेश बाबू (Mahesh Babu-Ramesh Babu)…

महेश बाबू की गिनती दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े और सम्मानित कलाकारों में होती हैं. साल 1999 में मुख़्य अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले महेश बाबू के सगे भाई का नाम रमेश बाबू है. 56 साल के रमेश बाबू भी एक अभिनेता हैं. बता दें कि रमेश बाबू, महेश बाबू के बड़े भाई हैं. रमेश एक अभिनेता के साथ ही एक निर्माता भी हैं.

थलापति विजय और विक्रांत (Thalapathy Vijay-Vikranth)…

थलापति विजय तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं. थलापति अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए बेहद लोकप्रिय हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें कि थलापति विजय के सगे भाई विक्रांत हैं और विक्रांत भी एक अभिनेता हैं. लेकिन विक्रांत भाई विजय की तरह लोकप्रिय नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी (Naga Chaitanya-Akhil Akkineni)

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के दो बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम नागा चैतन्य है और छोटे बेटे का नाम अखिल अक्किनेनी है हालांकि दोनों ही बेटे सगे नहीं है. नागार्जुन को दोनों बेटे अलग-अलग पत्नियों से हैं.

हालांकि इसके बावजूद नागा और निखिल के बीस सगे भाइयों की तरह प्यार है. दोनों की बॉन्डिंग एक-दूजे से बेहद मजबूत है. दोनों ही भाईयों ने पिता की तरह फ़िल्मों में अपना करियर बनाया और दोनों ही पिता के काफी करीब हैं.

सूर्या और कार्थी (Suriya-Karthi)

सूर्या भी दक्षिण भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम हैं. सूर्या के सगे भाई का नाम कार्थी हैं. कार्थी भी एक जाने-माने अभिनेता हैं.

जूनियर एनटीआर और कल्याण राम (Jr NTR-Kalyan Ram)…

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

जूनियर एनटीआर भी साउथ इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं और उनके भाई का नाम हैं कल्याण राम. हालांकि, दोनों सगे नहीं बल्कि सौतेले भाई है. लेकिन दोनों भाईयों का रिश्ता सगे भाईयों की तरह मजबूत है.

error: Content is protected !!