सरपंच ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, कहा, ‘छग में किसानों के हित में अच्छी नीति बनी’, अब किसान भी कह रहे हैं, ‘भूपेश है तो भरोसा है’

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोता में धान खरीदी का शुभारंभ, सरपंच एवं युवा कांग्रेस चंद्रपुर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष रुपेश गवेल द्वारा किया गया.



इस मौके पर रूपेश गवेल ने कहा कि छग की भूपेश सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 25 सौ रुपये में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है, जिसके बाद किसानों में खुशहाली आई है. सरकार की नीति से किसानों के आर्थिक हालात व्यापक सुधार हुआ है.

उन्होंने कहा कि 3 साल पहले जब छग में कांग्रेस की सरकार बनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने, उसके बाद किसानों के कर्ज की माफी की गई. सरकार की इस पहल से किसानों के दिन बहुर गए और क़िसानों को बरसों पुरानी कर्ज से मुक्ति मिल गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के द्वारा छग में लगातार किसानों के हित में काम किया जा रहा है. यही वजह है कि अब किसान भी कहने लगे हैं, ‘भूपेश है तो भरोसा है’.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को वेदांता पावर प्लांट के द्वारा दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

सेवा सहकारी समिति पोता के संस्था प्रबंधक अनिल गवेल, धान खरीदी प्रभारी हेमंत चंद्रा, ऑपरेटर राजेंद्र गवेल समेत हेमंत गवेल, नीलेश्वर गवेल, चंद्र कुमार गवेल, मेला राम गवेल, रामलाल राज, ठाकुरसिंग गवेल, बोट लाल यादव, मनीराम सिदार, जितेंद्र गवेल, हरिहर कुर्रे, शेखर गवेल और अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर कार्यपालन यंत्री (डी) को सौंपा गया ज्ञापन, 132 केवी सब स्टेशन से मिलेगी राहत, बिजली समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम कदम

error: Content is protected !!