धान के पैरावट में लगी आग की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

जगदलपुर. जगदलपुर के भानपुरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां धान के पैरावट लगी आग की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुरकुची गांव की ये पूरी घटना है। धान के पैरावट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भंयकर रुप ले लिया। पास में खेल रहे बच्चे इस आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो बच्चे की मौत हो गई, वहीं एक मासूम गंभीर रुप से झुलस गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!