छत्तीसगढ़ में फिर मिले ओमिक्रॉन के 3 नए मरीज, मचा हड़कंप, जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा गया था सैंपल

बिलासपुरः  जिले में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए संक्रमितों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। 31 दिसंबर को इन सभी का सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग भुवनेश्वर भेजा गया था, जहां आज इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये मरीज शहर के विनोबा नगर, गीतांजली सिटी और नर्स कॉलोनी के रहने वाले है।

 



बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। रविवार को प्रदेश में 3963 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 3303 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 7 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। आज 3963 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों प्रदेश में पॉजिटिव दर 12.17 प्रतिशत हो गई है। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,792 हो गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!