अभिनेता महेश बाबू के भाई अभिनेता-निर्देशक रमेश बाबू का निधन

हैदराबाद. अभिनेता महेश बाबू के बड़े भाई और अभिनेता कृष्णा के बड़े बेटे घट्टामनेनी रमेश बाबू का स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण शनिवार रात निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। रमेश बाबू के परिवार के निकटवर्ती सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी।

 



महेश बाबू एंटरटेनमेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल जीएमबी एंटरटेनमेंट ने शनिवार रात कहा, ‘‘हम बहुत दु:ख के साथ अपने प्रिय घट्टामनेनी रमेश बाबू गारु के निधन की जानकारी देते हैं। वह हमारे हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।’’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

ट्वीट में कहा गया कि परिवार के सदस्य शुभचिंतकों से मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर कोविड-19 के नियमों का पालन करने और श्मशान घाट में एकत्र नहीं होने की अपील करते हैं।

रमेश बाबू ने अपने पिता कृष्णा की फिल्मों से एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और ‘अर्जुन’ और ‘अतिथि’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री जी रमेश बाबू के निधन की सूचना के स्तब्ध और बहुत दु:खी हूं। मैं श्री कृष्णा गारु, महेश और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।

error: Content is protected !!