कोर्ट के फैसले के बाद वॉट्सऐप ला रहा ये धांसू फीचर, ग्रुप एडमिन को मिलेगी एक्स्ट्रा पावर, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली. वॉट्सऐप एक नये फीचर पर काम कर रहा है। इस मॉडरेशन फीचर के नाम से पेश किया जा सकता है। यह फीचर वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन को ज्यादा अधिकार देगा। नए फीचर के आने के बाद वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन ग्रुप के किसी भी यूजर के मैसेज को डिलीट करने कर सकेगा। इस तरह का फीचरच टेलीग्राम में दिया जाता है। वॉट्सऐप का मॉडरेशन फीचर जल्द एंड्रॉइड और आईओएस के लिए व्हाट्सएप बीटा टेस्टिंग के लिए जल्द रोलआउट हो सकता है।

 



वॉट्सऐप फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के स्क्रीनशॉट के मुताबिक मेटा-स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप के मैसेज को डिलीट करने की सुविधा पर काम कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

क्या होगा इसका फायदा
वॉट्सऐप का नया फीचर आने के बाद ग्रुप एडमिन फर्जी समाचार, क्रिमिनल और सेक्सुअल एक्टिविटी को बढ़ावा देने वाले पोस्ट को वॉट्सऐप ग्रुप से हटा सकेगा। बॉम्बे हाई कोर्ट और मद्रास हाई कोर्ट ने माना है कि वॉट्सएप ग्रुप एडमिन किसी ग्रुप में पोस्ट की गई आपत्तिजनक सामग्री के लिए उत्तरदायी नहीं थे, क्योंकि उनके पास इस पोस्ट को हटाने के अधिकार नहीं हैं। ऐसे में पिछले साल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा था कि ग्रुप एडमिन के पास ग्रुप मेंबर्स को जोड़ने या हटाने की सीमित शक्तियां होती हैं और उनके पास ग्रुप में पोस्ट की गई सामग्री को रेगुलेट करने या सेंसर करने की शक्ति नहीं होती है। इसी फैसले के बाद वॉट्ऐप ग्रुप एडमिन को एक्स्ट्रा अधिकार दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

फिलहाल, इस बारे में वॉट्सऐप की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गयी है कि ग्रुप एडमिन किसी ग्रुप के पुराने मैसेज को डिलीट कर पाएंगे या नहीं। फिलहाल वॉट्ऐप यूजर्स के पास चैट या समूहों में अपने मैसेज को हटाने की सुविधा है। जिसे 4,096 सेकंड – एक घंटे, आठ मिनट और 16 सेकंड के भीतर हटाया जा सकता है। हालांकि वॉट्सऐप एडमिन के लिए ग्रुप में मैसेज डिलीट करने की सीमा बढ़ा सकता है, जिससे वो ग्रुप में यूजर्स की ओर से पोस्ट किए गए पुराने मैसेज को हैंडल कर सकें।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!