BIG NEWS : जांजगीर. भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 6 लाख रुपये की ठगी, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम तिलकचन्द आजाद है, जो बिलासपुर के मोपका का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, तागा गांव निवासी आकाश श्रीवास ने 12 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2019 में विवेकानन्द नगर, मोपका बिलासपुर के रहने वाले तिलकचन्द आजाद ने भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये नगद और खाते में लिया था. इसके बाद आकाश श्रीवास की ना तो नौकरी लगी और ना ही तिलकचन्द आजाद ने रुपये लौटाए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...

मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आज आरोपी तिलकचन्द आजाद को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!