BIG NEWS : जांजगीर. शिवरीनारायण क्षेत्र में पुलिस बल से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 से 20 पुलिसकर्मियों को आई चोट, बस में सवार थे करीब 45 पुलिसकर्मी, घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव में पुलिस फोर्स से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोट आई है और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घायलों में महिला आरक्षक भी शामिल हैं. बस में करीब 45 पुलिसकर्मी सवार थे. बताया जा रहा है कि ट्रक के ड्राइवर को झपकी आ गई और सामने से जा रही पुलिस फोर्स से भरी बस को टक्कर मार दी. हाससे में दोनों गाड़ियों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

दरअसल, बिलासपुर की पुलिस फोर्स, बस में सवार होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी करने मालखरौदा के मोहतरा गांव जा रही थी. वे कनस्दा गांव पहुंचे थे कि सामने से आ रहा ट्रक अनियन्त्रित हो गया और विपरीत दिशा में आकर पुलिस बल से भरी बस को टक्कर मार दी. हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बस में करीब 45 पुलिसकर्मी सवार थे.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

राहत की बात रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. 15 से 20 आरक्षकों को सामान्य चोट आई है. घायलों में महिला आरक्षक भी शामिल है. घटना की सूचना के बाद शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!