BIG NEWS : जांजगीर. हसौद क्षेत्र में कैप्सूल गाड़ी की ठोकर से युवक की मौत, ग्रामीणों व परिजन ने किया चक्काजाम, मौके पर पुलिस की टीम मौजूद

जांजगीर-चांपा. हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. युवक का नाम परमेश्वर कश्यप था, जो मल्दा गांव ही रहने वाला था. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है.



हसौद थाना प्रभारी ललित चन्द्रा ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है. घटनास्थल पर पुलिस टीम मौजूद है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

error: Content is protected !!