छत्तीसगढ़ : तालाब में कूदने के बाद लापता हुआ युवक, 48 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस और SDRF की टीम…

बलौदाबाजार. जिले के बिलाईगढ़ में एक तालाब में कूदने के बाद युवक अचानक लापता हो गया। 48 घंटे बाद भी पुलिस और SDRF की टीम युवक को ढूंढ़ने में नाकाम रही है। घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है। विवाद की रात बिलाईगढ़ के रहने वाले दो युवकों का उमेश साहू के साथ विवाद हुआ था। घर की युवती से अफेयर होने के शक में दोनों उमेश को दशहरा मैदान के पीछे स्थित तालाब के पास लेकर गए और वहां उसके साथ मारपीट की।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

इस दौरान युवक ने बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना पर घरवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद युवक की तलाश की गई, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी ना ही युवक का पता लग पाया है और ना ही उसका शव बरामद हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!