खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जांजगीर-चाम्पा जिले का दौरा टला, 2 कार्यक्रम में होने वाले थे शामिल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज 14 फरवरी को जांजगीर-चाम्पा जिले का दौरा था, वह रद्द हो गया है. खराब मौसम की वजह से सीएम का दौरा टला है, वे जिले के 2 कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे.

 



दरअसल, मालखरौदा ब्लॉक के मोहतरा गांव और डभरा ब्लॉक के कोसमन्दा गांव में सीएम को आज आना था. प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थी और पुलिस बल तैनात किए गए थे. इन दोनों गांवों में जैतखम्भ में झंडारोहण और पूजा-अर्चना होनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से सीएम का दौरा फिलहाल टल गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!