कांग्रेस नेता के घर दिनदहाड़े डकैती, पहले घर की महिलाओं को बनाया बंधक फिर लाखों रुपए और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश

बिलासपुरः बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के दर्रिघाट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी सचिव टाकेश्वर पाटले के घर में गुरूवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। हथियार लेकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने पहले घर की महिलाओं को बंधक बना लिया फिर सोने-चांदी के जेवर और 5 लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही IG, SP सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

 



इसे भी पढ़े -  CG CM Protocol : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 28 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, देखिए पूरा शेड्यूल...

मिली जानकारी के अनुसार जिस समय नकाबपोश बदमाश घर में दबिश दी थी, उस समय कांग्रेस नेता घर में मौजूद नहीं थे। सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Raipur Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट के यातायात पुलिस में हुआ ट्रांसफर, 8 यातायात थाना प्रभारियों का हुआ तबादला...

Related posts:

error: Content is protected !!