देव आनंद का शर्ट का ऊपरी बटन कभी न खोलना, गर्दन झुकाकर चलना, जानें क्या थी इनके पीछे की वजह

देव आनंद  हिंदी सिनेमा के सदाबहार और दिग्गज़ अभिनेताओं में गिने जाते हैं. देव आनंद अपने समय में काफी चर्चित रहे. वे अपने दौर के फ़ैशन आइकन भी थे. उनकी अदाकारी तो कमाल की थी ही इसके साथ ही वे अपने गर्दन झुकाकर बात करने के अंदाज, कपड़े पहनने के स्टाइल और शर्ट के ऊपरी बटन को न खोलने के चलते भी खूब चर्चाओं में रहे थे.

देव आनंद ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में दी. वे एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही आगे जाकर फिल्ममेकर भी बने और उन्होंने कई फ़िल्में बनाई. इस किस्से से हर कोई वाकिफ़ है कि जब देव आनंद काला कोट पहनकर निकलते थे तो लड़कियां उन्हें देखकर देवानी हो जाती थी. लडकियां उन पर जान छिड़का करती थीं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अदलात ने देव आनंद के काला कोर्ट पहने पर रोक लगा दी थी

बता दें कि देव आनंद अपनी सुपरहिट फिल्म ‘काला पानी’ में व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट में नजर आए थे और उनका यह लुक इतना लोकप्रिय हुआ कि आगे जब भी वे काले कोट में नज़र आए तो फैंस के बीच एक अलग ही पागलपन प्रवेश कर गया. कहा जाता है कि देव साहब की एक झलक के लिए लडकियां छत से कूद जाया करती थीं और कई ने तो देव को इस अंदाज में देखकर खुद की जान पर खेलना भी उचित समझ लिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

देव साहब का यह अंदाज किसी भी लड़की की कभी भी जान ले सकता था ऐसे में अदालत ने इस मामले को अपने हाथों में लिया और लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों को तोड़ने वाला फैसला कोर्ट ने देव साहब के काले कोट पर किया. कोर्ट ने साफ शब्दों में देव आनंद को काला कोट न पहनने के लिए कहा. यह हिंदी सिनेमा से जुड़ा एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला फ़ैसला था. हालांकि देव आनंद इसके अलावा अपनी शर्ट का ऊपरी बटन हमेशा लगाने के चलते भी सुर्ख़ियों में रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

आपने कभी भी फिल्मों में देव आनंद का शर्ट का ऊपरी बटन खुला हुआ नहीं देखा होगा. वे हमेशा अपनी शर्ट का ऊपरी बटन लगाकर ही रखते थे. लेकिन इसके पीछे ऐसा क्या कारण था. आइए इस किस्से के पीछे की वजह भी जान ही लेते है. दरअसल, बताया जाता है कि देव साहब को बचपन से ही शर्ट का ऊपरी बटन लगाने का शौक था और आगे जाकर फिल्मों में भी उन्होंने अपने बचपन की इस आदत को निभाया.

वहीं यह भी कहा जाता है कि देव साहब को अपनी बॉडी को लेकर कॉम्पलेक्स था. उन्हें यह लगता था कि उनके मसल्स बिल्क़ुल नहीं थे और इस वजह से वे अपना पूरा शरीर ढंक कर रखते थे. हालांकि वजह चाहे जो भी रही हो लेकिन देव साहब का यह अंदाज भी उनके स्टाइल का हिस्सा बन गया था.

इतना ही नहीं देव साहब का गर्दन झुकाकर बात करना, झुककर चलना इन अंदाज के भी लोग दीवाने थे. कहा जाता है कि इस अंदाज को भी देव साहब बचपन से ही लेकर चलते थे. उन्होंने खुद अपने एक साक्षात्कार में इस पर बात करते हुए कहा था कि, ‘बचपन में झुककर चलने और बात करने की उनकी आदत ही फिल्मों में आने के बाद उनकी पहचान और आत्मविश्वास बन गई.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!