इंजी. रवि पाण्डेय की पहल से बच सकेगा मासूम की जान, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आपरेशन के लिए 12 लाख रुपए की दी स्वीकृति, इंजी पाण्डेय ने सीएम को लिखा था पत्र

जांजगीर-चांपा. एम्स रायपुर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे 2 वर्ष 6 माह के मासूम को बचाने सार्थक पहल हुई है। गंभीर बीमारी से घिरे इस नवजात के ऑपरेशन में करीब 12 से 13 लाख रुपए का खर्चा है, लेकिन घर की माली हालत खस्ता होने के कारण परिजन ने प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय से गुहार लगाई। उन्होंने मासूम की जान बचाने महत्वपूर्ण पहल की.



गौरतलब है कि नवागढ़ क्षेत्र के बुड़ेना गांव निवासी शिवनंदन कश्यप का दो वर्ष 6 माह का मासूम शिवंश कश्यप रायपुर एम्स में भर्ती है। उसे गंभीर बीमारी है। डाक्टरों का कहना है कि आपरेशन के बाद ही शिशु को गंभीर बीमारी से राहत मिल सकता है। आपरेशन में करीब 12 लाख रुपए का खर्च है, लेकिन रोजी मजदूरी कर जीवन की गाड़ी चलाने वाले शिवनंदन कश्यप के सामर्थ्य में ये खर्च वहन नहीं कर सका। आखिरकार उसने इंजीनियर रवि पाण्डेय से गुहार लगाई। उन्होंने तत्काल समय की नजाकत को समझते हुए मुख्यमंत्री सहायता राशि के लिए सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara FIR : महिला स्पोर्ट्स कोच और उसकी बेटी के साथ हुई मारपीट, एक नामजद सहित अन्य 3 के खिलाफ अकलतरा थाना में जुर्म दर्ज

उनकी अनुशंसा से तत्काल राज्य नोडल एजेंसी के माध्यम से शिशु के इलाज के लिए 12 लाख 30 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। अब इस राशि से आपरेशन हो सकेगा और शिशु की जान बच जाएगी। शिवनंदन कश्यप ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और इंजीनियर रवि पाण्डेय का आभार जताया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

error: Content is protected !!