सरकार ने MBBS की पढ़ाई हिंदी में कराने की तैयारी तेज की, 10 सदस्यीय समिति का गठन किया

भोपाल. मध्यप्रदेश में MBBS की पढ़ाई हिंदी में कराने की तैयारी सरकार ने तेज कर दी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार ने पाठ्यक्रम समेत अन्य तैयारी करने के लिए समिति गठित कर दी है। इस समिति में 10 सदस्य होंगे।

 



मंत्री सारंग ने कहा कि छात्रों को हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने का विकल्प होगा। प्रदेश सरकार ने पिछले साल एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराने को लेकर योजना बनाने की बात कही थी। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि शुक्रवार को MBBS की पढ़ाई को हिंदी में कराने को लेकर बैठक हुई है। हमने MBBS की पढ़ाई हिंदी में कराने की कार्ययोजना बना ली है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

इसके लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई है। मेडिकल कॉलेज में लेक्चर हिंदी में कराने के भी प्रयास किए जाएंगे। मंत्री सारंग ने बताया कि अगले सत्र से छात्रों को हिंदी में वैकल्पिक पढ़ाई कराने को लेकर विचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!