JIO ने खत्म किया बार-बार रिचार्ज का झंझट, महज इतने रुपए में मिलेगा साल भर की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2.5GB

नई दिल्लीः  देश भर के निजी टेलीकॉम कंपनियों के बीच इन दिनों स्पर्धाओं का दौर चल रहा है। सब कंपनियां ग्राहकों को अपने ओर खींचने के लिए तमाम हथकंड़े अपना रहे है। वहीं जो ग्राहक पहले से जुड़े हुए है, उन्हें बनाए रखने के लिए ऑफर्स लेकर आते रहते है। इन सब के बीच जियो कहा पीछे रहने वाली है। टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान उतारा है और इस प्लान से रीचार्ज कर हर महीने बार-बार रीचार्ज करने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इस Jio Plan को कंपनी ने 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ उतारा है, आइए आपको इस नए प्लान की कीमत और इस प्लान के साथ मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 प्रतिशत JioMart Maha Cashback Offer के अंतर्गत लिस्ट किया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि इस प्लान से रीचार्ज करने वाले यूजर्स को इस प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स तो मिलेंगे लेकिन साथ ही जियोमार्ट से कुछ भी खरीदी पर 20 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा।

Jio 2999 Plan Details
इस प्लान के साथ कंपनी हर रोज 2.5 जीबी डेटा के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी देता है, इस हिसाब से ये प्लान कुल मिलाकर 912.5GB डेटा आपको देगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ Jio Cinema, Jio Tv के अलावा जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी का फ्री एक्सेस दिया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!