विराट कोहली की बायोपिक में जानें क्यों काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, पूरी खबर पढ़िए…

नई दिल्ली. विराट कोहली की बायोपिक में कार्तिक आर्यन काम करना चाहते हैंl कार्तिक आर्यन ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है, वहीं हाल ही में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया हैl

 



कार्तिक आर्यन क्रिकेट बायोपिक में भी काम करना चाहते हैं
अब ऐसा लग रहा है कि कार्तिक आर्यन क्रिकेट बायोपिक में भी काम करना चाहते हैंl बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन से जब पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर की बायोपिक में काम करना चाहते हैंl इसपर कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘अगर मुझे कोई बायोपिक करनी होगी तो मैं विराट कोहली की करूंगाl’ गौरतलब है कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे हैंl वह टेस्ट और वनडे में काफी लोकप्रिय हैं और उन्होंने कई कप भी जीते हैंl उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है और वह अच्छे खिलाड़ी के तौर पर जाते हैंl

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

कार्तिक आर्यन ने क्रिकेट किट पहने अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी

हाल ही में में कार्तिक आर्यन ने क्रिकेट किट पहने अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीl इसके चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या वह कोई फिल्म कर रहे हैl हालांकि बाद में खुलासा हुआ कि वह एक ऐड की शूटिंग कर रहे थेl कार्तिक आर्यन कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैl वह कई फिल्मों में कई कलाकारों के साथ काम कर चुके हैl

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

अनुष्का शर्मा क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं
हाल ही में शाहिद कपूर के फिल्म जर्सी भी रिलीज होने वाली हैl यह तेलगु फिल्म की रिमेक हैl इसके अलावा शाबाश मिठू मिताली राज की जीवनी पर आधारित हैl इसमें तापसी पन्नू अहम भूमिका निभा रही हैl वहीं चकदा एक्सप्रेस झूलन गोस्वामी की बायोपिक होगीl इसमें अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैंl यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!