सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का पुरस्कार मिला कोरबा पश्चिम यूनिट को, पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने किया सम्मानित, सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन के लिए कार्यपालन यंत्री कार्यालय कुरूद पुरस्कृत

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के कोरबा पश्चिम यूनिट को सर्वश्रेष्ठ ताप विद्युत गृह का पुरस्कार प्रदान किया गया। कोरबा पश्चिम के विस्तार यूनिट में 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन के लिए पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद (आईएएस) ने इस यूनिट को तीन लाख रुपए का पारितोषिक प्रदान किया। यह पुरस्कार टीम की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एसीई) ए.के. दत्ता ने ग्रहण किया।



छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के डगनिया मुख्यालय में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इसमें न्यूनतम ट्रांसफार्मर फेलुअर का पुरस्कार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग डोंगरगांव को दिया गया। कार्यपालन अभियंता (ईई) प्रकाशचंद्र साहू ने यह सम्मान प्राप्त किया। सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग कुरुद को प्रदान किया गया, जिसे कार्यपालन अभियंता भोलेश्वर प्रसाद ने प्राप्त किया। इसी तरह न्यूनतम लाईन लॉस बनाए रखने के लिए पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग भानुप्रतापपुर को प्रदान किया गया। कार्यपालन अभियंता डीआर ऊर्वशा ने यह पुरस्कार टीम की ओर से ग्रहण किया। इसी तरह ट्रांसमिशन कंपनी में सर्वोत्तम पारेषण संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता ( अति उच्च दाब-निर्माण ) संभाग रायपुर प्रदान किया गया। कार्यपालन अभियंता उमाकांत यादव ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : पीएम श्री आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक व मिठाई खिलाकर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू ने कराया प्रवेश, 10 वीं, 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर पॉवर कंपनीज के सभी प्रबंध निदेशक एनके बिजौरा, राजेश वर्मा, हर्ष गौतम, श्रीमती उज्जवला बघेल व एसडी तैलंग तथा कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार खरे व मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विशेष रूप से उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रद्युम्न पांडेय ने किया। इसमें सुरक्षा व सतर्कता विभाग के सिपाहियों को भी पुरस्कृत किया गया। बेस्ट टर्नआऊट के लिए मुख्य सुरक्षा सैनिक गजानंद साहू तथा निजी सुरक्षा सैनिक कृष्णा राजपूत, पंकज वर्मा व नरोत्तम निषाद को सम्मानित किया गया। सुरक्षा निरीक्षक प्रभुशरण सिंह तथा बैंड मास्टर ताराचंद बेन को भी पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Judgement : जिला अपर सत्र न्यायालय ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 पदाधिकारी और सदस्यों को 7-7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई

error: Content is protected !!