नवागढ़ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने 13 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 20 जनवरी की रात नाबालिग लड़की अपने घर की तरफ टॉयलेट गई थी. इस दौरान युवक मुकेश साहू पहुंचा और नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. घटना के बारे में किसी को बताने पर युवक ने नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी दी. डर के कारण लड़की ने अपने परिजन को कुछ भी नहीं बताया था. बाद में, उसने घटना की जानकारी परिजन को दी, जिसके बाद नवागढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

प्रकरण में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया. इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक मुकेश साहू, भागने की फिराक में राछाभाठा में खड़ा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!