डभरा क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार, अपहरण में सहयोग करने वाले अन्य 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं अपहरण करने में सहयोग करने वाले अन्य 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. मामले के तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 20 जनवरी को नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी. मामले में पुलिस तफ़्तीश कर रही है. इस बीच पता चला कि युवक यशपाल जायसवाल ने उसे भगाया है. इस पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को युवक के कब्जे से बरामद किया और पूछताछ में पता चला कि युवक यशपाल जायसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

पुलिस की जांच में नाबालिग लड़की के अपहरण करने में 2 युवकों दयाराम सिदार और गोपालकृष्ण जायसवाल ने सहयोग किया है. इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!