अब इतने यूनिट तक फ्री मिलेगी बिजली, घर पर नहीं आएगा बिल, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने की घोषणा…

शिमला. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हर महीने 60 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले परिवारों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। ठाकुर ने मंगलवार को राज्य के 52वें स्थापना दिवस पर यह घोषणा करते हुए कुछ अन्य श्रेणियों की शुल्क दरों में भी कटौती का ऐलान किया। राज्य सरकार ने यह निर्णय दरअसल इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लिया है।

 



ठाकुर ने सोलन के थोडो मैदान में राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की खपत एक महीने में 60 यूनिट तक है, उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की एक महीने में खपत 125 यूनिट तक है, उनसे केवल 1 रुपये प्रति यूनिट शुल्क लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्णय से 11 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता को लाभ पहुंचेगा। इस राहत को प्रदान करने के लिए राज्य सरकार 60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय करेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों को और राहत देते हुए इस दौरान बिजली की वर्तमान लागत 50 पैसे से घटाकर 30 पैसे प्रति यूनिट करने की भी घोषणा की। ये लाभ इस साल अप्रैल से लागू होंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!