13 साल की उम्र प्रीति जिंटा ने खो दिया था पिता को, इस खास वजह से एक्ट्रेस ने बनाई है फिल्मों से दूरी

नई दिल्ली. बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपना जन्मदिन 31 जनवरी को मनाती हैं। वह फिलहाल बड़े पर्दे के दूर हैं। प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। साथ ही ढेरों हिट फिल्में भी दी हैं। प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला में हुआ था। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा एक आर्मी ऑफिसर थे, लेकिन उनका एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था। उस समय प्रीति जिंटा महज 13 साल की थीं।

 



प्रीति जिंटा ने अपनी पूरी पढ़ाई शिमला से की थी। इसके बाद वह मुंबई चली गईं। वहां अभिनेत्री की मुलाकात मशहूर निर्देशक शेखर कपूर से हुई। उस समय शेखर कपूर ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा को अपनी फिल्म तारा रम पम पम में लेने वाले थे, लेकिन यह फिल्म किसी वजह से रद्द हो गई। इसके बाद शेखर कपूर ने प्रीति जिंटा को मणि रत्नम की फिल्म दिल से के लिए रिकमेंड किया।
इस फिल्म में उन्होंने शाह रुख खान और मनीषा कोइराला के साथ काम किया। प्रीति जिंटा की यह फिल्म बड़े पर्दे पर हिटा साबित हुई। इसके बाद उन्होंने सोल्जर, संघर्ष, क्या कहना, चोरी चोरी चुपके चुपके, कोई मिल गया, लक्ष्य, वीर-जारा और कभी अलविदा न कहना जैसी कई शानदार और हिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा प्रीति जिंटा ने कई टीवी शोज में बतौर होस्ट भी काम किया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

लंबे समय तक सिनेमा में काम करने के बाद अब प्रीति जिंटा को लगता है कि वह खुद को बेचने के लिए इस इंडस्ट्री में नहीं हैं। इस बात को उन्होंने खुद पिछले साल अपने एक इंटरव्यू में कहा था। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, ‘मैं एक ऐसी इंसान बिल्कुल नहीं हूं जो खड़ी हो और किसी भी चीज के लिए शिकायत करने लगे। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। अगर मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हूं तो इसकी केवल एक वजह है यह कि मैं खुद को बेचने के लिए नहीं हूं।’

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

प्रीति जिंटा ने आगे कहा था, ‘आप मुझे खबरों में आने के लिए फिल्मी दुनिया में कोई जगह खरीदते नहीं देखेंगे। मैं जो काम करती हूं, उसके लिए सराहना पाना चाहती हूं।’ अब प्रीति जिंटा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में अपनी टीम संभाली हैं। साल 2008 में प्रीति ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब खरीदी थी। 2009 तक प्रीति अकेली महिला थीं, जो किसी टीम की मालकिन थीं। साथ ही इस लीग में वो सबसे कम उम्र की भी थी। इसके अलावा 2017 में उन्होने साउथ अफ्रीका की टी 20 लीग की भी एक टीम खरीदी थी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!