12 साल की उम्र के बाद प्रियंका गांधी नहीं जा सकी थीं स्कूल, जानें क्यों कट गया था राहुल गांधी का भी नाम

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बचपन में स्कूल तो गए, लेकिन बाद में दोनों का नाम कटवा दिया गया था। इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने दी थी।



प्रियंका गांधी ने एक शो में जनता के सवालों का जवाब दे रही थी और उसी दौरान उन्होंने बताया था कि क्यों उनका और राहुल का नाम स्कूल से कटवा दिया गया था।

प्रियंका का कहना था कि उनकी दादी की हत्या घर में हुई थी और उस वक्त वह भी उनके साथ ही रहा करती थीं।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : हसौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती योजना के तहत बालिकाओं को दी गई सायकिल, मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा हुई शामिल, छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न व्यंजनों का लगाया गया स्टॉल

प्रियंका गांधी ने बताया था कि दादी की हत्या के वक्त वह 12 साल की थीं। उनकी हत्या के बाद परिवार ने तय किया था कि वह और राहुल स्कूल नहीं जाएंगे।

बता दें कि, इंदिरा गांधी के पीएम रहने के दौरान राजीव गांधी भी सोनिया और राहुल-प्रियंका के साथ मां के घर में ही रहते थे।

प्रियंका ने बताया कि 12 साल से 18 साल तक उनकी और उनके भाई राहुल की सारी शिक्षा घर में ही कराई गई। उनका स्कूल से नाता खत्म हो गया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : सद्भावना भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका व बाल दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित, जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

प्रियंका ने बताया कि वह और राहुल घर पर ही रहते थे। वही एक दूसरे के दोस्त भी थे और भाई बहन भी।

प्रियंका ने इस इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में अधिकर उनकी राहुल संग लड़ाई भी होती थी और लड़ाई में राहुल ही जीतते थे।

error: Content is protected !!