राजेश खन्ना को हुआ बुखार तो उनके पोस्टर पर बर्फ से सिकाई करने लगी थीं लड़कियां, पढ़िए दिलचस्प किस्सा

राजेश खन्ना जैसी फैन फॉलोइंग तो आज सोशल मीडिया के जमाने में भी किसी स्टार की नहीं है. राजेश के जमाने में जब सोशल मीडिया नहीं था, फिर भी फैंस उनकी फिल्मों की शूटिंग वाली लोकेशन ढूंढ लेते थे और उनके बारे में हर तरह की खबर रखा करते थे. काका के नाम से फेमस इस सुपरस्टार की आंखों में एक खास तरह का जादू था जो लड़कियों को खासा आकर्षित करता था. उनकी स्माइल एक चुंबक की तरह हुआ करती थी जो फैंस को अपनी तरफ खींचती थी. राजेश के मास हिस्टिरिया के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे. आज एक ऐसा दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं जिसके बाद आप कह उठेंगे कि स्टारडम  हो तो ऐसा.

 



काका को हुआ बुखार तो परेशान हो उठीं लेडी फैंसराजेश खन्ना को लड़कियां खून से खत लिखा करती थी, उनकी सफेद कार को अपनी लिपिस्टिक से लाल कर दिया करती थीं. लड़के राजेश के हेयरस्टाइल, उनके गुरु कुर्ते और अदाओं की कॉपी किया करते थे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार किया करते थे. ऐसे किस्से आपने बहुत सुने और पढ़े होंगे लेकिन अपने फेवरेट हीरो के बीमार होने पर फैंस किस तरह परेशान हो जाते थे, इसके बारे में बताते हैं.

राजेश खन्ना के पोस्टर पर बर्फ से की गई थी सिकाईएक बार राजेश खन्ना बीमार पड़े, तेज बुखार से पीड़ित थे. राजेश खन्ना के बीमार होने की खबर जैसे ही फैंस को मिली तो कोई पूजा पाठ करने लगा कोई मंदिर-मस्जिद मत्था टेकने लगा. वहीं कुछ लड़कियां इस तरह परेशान हो गई थीं कि राजेश के पोस्टर पर बर्फ से सिकाई करने लगी.

ऐसा करके वो एक्टर के बुखार को उतारने की कोशिश करने लगी. हैरानगी की हद तक ऐसा क्रेज किसी स्टार के बारे में कभी नहीं सुना गया. लड़कियां जब उनकी फिल्म देखने सिनेमाहाल में जाती थीं तो हर लड़की को यही लगता था कि स्क्रीन पर भले ही कोई हीरोइन हो रोमांस वो उसके साथ ही कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

आखिरी झलक पाने के लिए भी लोग थे बेकरा शायद यही वजह थी कि बरसों बाद जब राजेश खन्ना का स्टारडम नहीं रहा फिर भी उनके आखिरी सफर पर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा था. राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. फिल्म इंडस्ट्री के अलावा हजारों फैंस भी थे जो अपने चहेते एक्टर की आखिरी झलक देख लेना चाहते थे.

कहते हैं कि जिस दिन राजेश खन्ना का निधन हुआ उस दिन आसमां भी रो रहा था. मुंबई में बारिश के बावजूद उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी सलाम देने के लिए पहुंच गए. कई फैंस तो उस दौर को याद कर रहे थे जब टूटे दिल और परेशानी से निजात पाने के लिए राजेश खन्ना की फिल्म देखने सिनेमाघर में जाते थे और तीन घंटे के लिए अपने दुख दर्द से दूर मुस्कुराते रहते थे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!