बचपन में इस अभिनेत्री को पसंद करते थे सलमान खान, एक्टर ने खुद किया खुलासा…

नई दिल्ली. सलमान खान के साथ कई एक्ट्रेसेस का नाम जुड़ चुका है। संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना खान के साथ उनके अफेयर की खबरें भी आई थी, लेकिन अभी तक सलमान खान आज तक सिंगल है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि सलमान खान के शादी न करने के पीछे भी एक एक्ट्रेस ही है।

 



दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने खुलासा किया है कि वो बचपन में एक अभिनेत्री को बहुत पसंद करते थे और चोरी चोरी उसका पीछा किया करते थे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन सी एक्ट्रेस थी, जिसको सलमान अपना दिल दे बैठे थे तो हम आपको बताते हैं कि वो थीं, अपने जमाने की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा। सलमान खान ने कहा कि जब वो योगा जाया करतीं ​थी तो वो उनके पीछे जाया करते थें।
उन्होंने कहा कि उस समय योगा से मेरा कोई लेनादेना नहीं था, लेकिन जब रेखा योगा क्लास के लिए जाया करती थीं तो वह अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच जाया करते थे। रेखा की मानें तो सलमान ने उस समय सबसे बोल दिया था कि वह बड़े होकर रेखा से शादी करेंगे। यह सुनते ही सलमान कहने लगे कि शायद यही वजह है कि अब तक उनकी शादी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

आपको बता दें बिग बॉस सीजन 8 के दौरान अभिनेत्री रेखा ने खुलासा किया कि सलमान खान, जब 6-7 साल के थे तो उनका पीछा किया करते थे। रेखा बताती हैं कि उस समय सलमान छोटे थे और साइकिल चलाया करते थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!