Scholarship Programmes 2022 : छात्रों के लिए 6 लाख रुपये तक स्कॉलरशिप पाने का मौका, यहां करनी होगी अप्लाई… जानिए…

स्कॉलरशिप प्रोग्राम किसी छात्र के लिए करियर का नया रास्ता खोल सकता है. इसके साथ ही स्कॉलरशिप प्रोग्राम आर्थिक रूप से छात्रों की मदद करता है.

 



कोरोना के दौर में जब कई लोग आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं, ऐसे में स्कॉलरशिप से बहुत मदद मिल सकती है. हम यहां आपको उन स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनमें आप जनवरी और फरवरी में अप्लाई कर सकते हैं.

आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड कक्षा 1 से 12 तक और ग्रेजुएट छात्रों को पढ़ाई में आगे बढ़ने में उनकी मदद करता है.

यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है. इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए छात्र 1 से 12 और ग्रेजुएशन कर रहे हों. इस स्कॉलरशिप में छात्रों को एकमुश्त 60 हजार रुपये दिए जाएंगे. इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

यहां करना होगा

आवेदन-
DYSL-AI बेंगलुरु जूनियर रिसर्च फेलोशिप 2021 ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों को दी जाती है. यह फेलोशिप उन कैंडिडेट के लिए है, जिनकी आयु 28 वर्ष (इंटरव्यू की डेट तक) से कम है.

उम्मीदवारों  सीएसआईआर-यूजीसी (नेट) / गेट के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रथम श्रेणी में कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग आदि में बीई / बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. इस स्कॉलरशिप में कैंडिडेट को 31 हजार रुपए प्रतिमाह और एचआरए दिया जाएगा. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2022 है.

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2021-22 में वो कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जो किसी विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट के पहले साल में हो.  कैंडिडेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , कंप्यूटर साइंस , गणित और कंप्यूटिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में इनरोल होना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

अंडर ग्रेजुएट स्कॉलरशिप के लिए जेईई मेन (पेपर 1) परीक्षा में 1-35,000 रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. पोस्ट ग्रेजुएट स्कॉलरशिप के लिए वे कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने गेट परीक्षा में 550-1,000 अंक प्राप्त किए हैं, जिन्होंने GAT एग्जाम न दिया हो परंतु अपने ग्रेजुएट सीजीपीए में 7.5 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों.

चयनित छात्रों के लिए डिग्री और डेवलपमेंट प्रोग्राम की अवधि में 4,00,000 रुपए (UG के लिए) और 6,00,000 रुपए (PG के लिए) तक दिए जाएंगे. इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2022 है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!