TET का पर्चा हल करने वाले गिरोह पर शिकंजा… सरगना सहित 10 गिरफ्तार, ऐसे पकड़ाए गिरोह के सदस्य…

मथुरा (उत्तर प्रदेश). जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का पर्चा हल करने वाले गिरोह के सरगना सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना हाईवे एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पर्चा हल करने वाले गिरोह के सरगना समेत दस सदस्यों को गिरफ्तार किया कर उनके कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह जनपद के 45 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई थी। पहली पाली की परीक्षा पूरी होने के बाद गिरोह के हाईवे स्थित राधा रिसोर्ट होटल के पास आपस में पैसे की लेन-देन कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें देखा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

उन्होंने बताया कि हाईवे और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के सरगना विजय सिंह, लक्ष्मी नारायण, हनुमान, रमेश, प्रदीप, सुरेंद्र, मांगीलाल, डोरी लाल, और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, विजय ने पूछताछ में बताया कि रविवार को आयोजित परीक्षा में सात अभ्यर्थियों के स्थान पर ‘सॉल्वर’ को बैठाकर परीक्षा दिलवाई गई है। मूल अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर सॉल्वर का फोटो लगाकर फर्जी एडमिट कार्ड तैयार करके ऐसा किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

पुलिस को सभी आरोपियों की जामा-तलाशी में 1 लाख 53 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन, एक बैग, 3 एडमिट कार्ड, दो डुप्लीकेट और आंसर कॉपी बरामद हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!