किसी ने पायलट तो किसी ने बिजनेसमैन को बनाया है अपना लाइफ पार्टनर, “ये रिश्ता..’ की इन एक्ट्रेस को इंडस्ट्री के बाहर मिला इनका जीवनसाथी…

टेलीविजन इंडस्ट्री का मोस्ट पॉपुलर और सुपरहिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और वही इस सीरियल में नजर आने वाले सभी स्टार कास्ट भी दर्शकों के बीच काफी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं |इस सीरियल के सभी कलाकारों ने अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है और आज टेलीविजन इंडस्ट्री पर और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं|

 



आपको बता दें सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आने वाले कई कलाकारों ने टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों के साथ ही शादी रचाई है परंतु इस सीरियल के कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बाहर के लोगों के साथ शादी रचा कर अपना घर बसाया है और आज के अपने इस लेख में हम आपको टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आने वाली जानी-मानी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मनोरंजन जगत के बाहर के लोगों के साथ शादी रचा कर उन्हें अपना जीवन साथी बनाया है तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है|

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

शिरीन सेवानी

सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शिरीन सेवानी जसमीत कौर माहेश्वरी के किरदार में नजर आती हैं और वही शिरीन ने उदयन सचान के साथ शादी रचा कर उन्हें अपना लाइफ पार्टनर बनाया है और आपको बता दें अभिनेत्री शिरीन के पति एयर इंडिया में पायलट के पद पर कार्यरत हैं और इनका एक्टिंग की दुनिया से कोई भी लेना देना नहीं है|

मोहिना कुमारी

सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति गोयनका का किरदार निभाने वाली टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री मोहिना कुमारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और महीना अब इस शो से दूर हो चुकी है | वही बात करें मोहिना कुमारी के मैरिड लाइफ की तो इन्होंने सुयश रावत नाम के एक जानी मानी बिजनेसमैन के साथ शादी रचाई है और वही शादी के बाद मोहिना ने अपने एक्टिंग करियर को भी अलविदा कह दिया है और वह इन दिनों अपने पति के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है|

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

क्षीती जोग

सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में देवयानी सिंघानिया का बेहद ही मशहूर किरदार निभाने वाली अदाकारा क्षीती जोग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| बता दे अभिनेत्री क्षिति जोग ने हेमंत धोमे के साथ शादी रचाई है और वही क्षितिज योग के पति टेलीविजन इंडस्ट्री से कोसों दूर है |बता दे हेमंत पेशे से एक राइटर और डायरेक्टर है और वह मराठी सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं|

पूजा जोशी

इस लिस्ट में अगला नाम टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा पूजा जोशी का शामिल है जोकि सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में वर्षा माहेश्वरी का किरदार बेहद ही शानदार तरीके से निभा रही है और वही बात करें पूजा जोशी के हस्बैंड की तो पूजा जोशी ने मनीष अरोड़ा के साथ शादी रचाई है और इनके पति भी एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर है और वो पेशे से एक बिजनेसमैन है|

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

निधि उत्तम

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नंदनी सिंघानिया का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री निधि उत्तम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और निधि के पति का नाम मोहित पाठक है जो कि पेशे से एक सिंगर है और इनका भी अभिनय की दुनिया से कोई लेना देना नहीं है|

error: Content is protected !!