जांजगीर-चाम्पा जिले में पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 10 पदों पर अस्थाई भर्ती, आवेदन इस तारीख तक आमंत्रित…

जांजगीर-चांपा. जिले में विभागीय पशु चिकित्सा संस्थाओं में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद के अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 10 पदों पर निश्चित मानदेय पर (अस्थाई) भर्ती के लिये पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

 



पात्र अभ्यर्थी उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवायें में 25 जनवरी को सायं 5ः00 बजे तक शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की एक सेट स्व-प्रमाणित छयाप्रतियों के साथ सीधे अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रारूप www.janjgir-champa.gov.in पर अपलोड किया गया है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय जांजगीर, जिले के सभी विकासखण्ड स्तरीय पशु चिकित्सालयों एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र प्रारूप चस्पा किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!