केवल टीकाकरण के लिए खुलेंगे स्कूल : कलेक्टर, गत 4 दिनों में 46,950 किशोरों को लगा सुरक्षा का टीका

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के मार्गनिर्देशन में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर और नया वेरियंट ओमीक्रान की सुरक्षा व रोकथाम की दृष्टि से जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के दिये गये हैं। केवल टीकाकरण शिविर के लिए स्कूल भवन खोले जायेंगे।

 



जांजगीर व सक्ती के दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि टीकाकरण के दौरान कोविड सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाएं। यथासंभव एक स्कूल में एक ही दिन में शत प्रतिशत पात्र किशोरों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाय।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

टीकाकरण के प्रति किशोरों में भारी उत्साह –

जिले में गत चार दिनों में 46 हजार 950 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण के प्रति किशोरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारी लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहें है। प्रथम दिन 3 जनवरी को 8,881, 04 जनवरी को 12,031, 05 जनवरी को 9,858 और 06 जनवरी को 16,180 किशोरों का टीकाकरण किया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

कोविड टीका का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं –

टीकाकरण सत्र सतत रूप से जारी रहेगा। इन शिविरों में अन्य हितग्राहियों को प्रथम और द्वितीय डोज का टीका भी लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान भी जारी है। विशेषज्ञों के द्वारा प्रमाणित होने के बाद ही टीकाकरण के लिए अनुमति दी गई है। कोविड टीका का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!