इसलिए अभिषेक बच्चन पर फिदा हो गईं थीं ऐश्वर्या राय, बताई प्यार करने की वजह

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन  इंडस्ट्री के बेस्ट कपल के रूप में जाने जाते हैं।  दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्म ‘धूम’ अभिषेक और ऐश्वर्या के लिए काफी ज्यादा स्पेशल है क्योंकि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और फिर दोनों ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट किया। ऐश्वर्या और अभिषेक साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को 14 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है और आज भी दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।

 



ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने कई इंटरव्यूज में एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। दोनों अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात कर चुके हैं। लेकिन ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक की क्वालिटी के बारे में बात की थी और उस चीज के बारे में बताया था, जो उन्हें अभिनेता में काफी ज्यादा पसंद आती है।ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अभिषेक से बहुत प्यार करती हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

एक्ट्रेस ने कहा था, ‘अभिषेक सभ्य, उदार लड़के और एक चमकते कवच में एक शूरवीर का मिश्रण हैं और मुझे उनकी इसी क्वालिटी से प्यार है। वो हर आम आदमी की तरह पागल और सख्त हैं। मैं उस आदमी के साथ नहीं रह सकती हूं, जो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चिंता में बैठा रहे और अभिषेक ऐसे नहीं हैं।’अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी सफल है और इसी इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अभिषेक संग अपनी सफल शादी का मंत्र भी बताया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इस दौरान ऐश्वर्या ने बताया था कि, उनके रिश्ते में विश्वास एक बड़ी भूमिका निभाता है, जो वह दोनों एक-दूसरे पर करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें। अपने दिल, दिमाग और आत्मा पर विश्वास करें। आप हमेशा अपने अच्छे दोस्त होते हैं। सब कुछ वास्तविक रूप से अनुभव करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप अपनी शादी को हमेशा संजोकर रखेंगे।’
अभिषेक बच्चन हर मौके पर ऐश्वर्या राय का सपोर्ट करते नजर आते हैं। अभिनेता ने शादी के बाद एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या से शादी के बाद लाइफ में आए बदलाव पर बात की थी। इस दौरान अभिषेक ने कहा था, ‘ऐश्वर्या से शादी करने के बाद मेरी जिंदगी में अलग कॉन्फिडेंस आया है। उन्होंने मेरे अंदर आत्मविश्वास जगाया है, जो पहले मुझे नहीं दिखता था। मैं अपने घर का लाडला हूं। मेरे ऊपर कोई जिम्मेदारी भी नहीं थी लेकिन शादी के बाद मैं जिम्मेदार महसूस करता हूं।’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!